July 5, 2025
pexels-aman-jakhar-2314983

ख़बर रायसिंहनगर 28अक्टूबर2023:–आज शरद पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। 28 और 29 की दरमियानी रात 1.05 बजे से आंशिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी और 2 बजकर 24 मिनट पर खत्म हो जाएगा। ग्रहण का समय करीब 1 घंटा 19 मिनट रहेगा। ये भारत के साथ पूरे एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, पैसेफिक, हिन्द महासागर में दिखाई देगा। इसके बाद अगला चंद्रग्रहण साल 2024 में 17-18 सितंबर की रात होगा, जो भारत में भी दिखेगा |

ग्रहण शुरू होने से ठीक 9 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है और ग्रहण खत्म होने तक रहता है। इस समय में पूजा-पाठ, मंदिर दर्शन, विवाह, गृह प्रवेश जैसे शुभ काम नहीं किए जाते हैं। ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिर की शुद्धि होती है, इसके बाद भक्तों के लिए मंदिर खोले जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि चंद्रग्रहण की रात राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं। ऐसे में इस संकट के समय में कोई भी शुभ काम नहीं किए जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *